नूंह। हरियाणा के नूंह जिले से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ (Police Encounter) हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में एक गो-तस्कर के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए नल्हड़ के शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर (धोलागढ़) निवासी जमशेद के रूप में हुई है।

नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पर चलाई गोलियां (Crime News Updates)
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह-तावडू सीआईए (CIA Team) और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को इलाके में गो-तस्करी (Cow Smuggling Case) की पक्की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुंबई एक्सप्रेसवे पर तगड़ी नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान गोवंश से भरी एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप आती दिखी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने रुकने के बजाय बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और गाड़ी भगा ले गया। पुलिस टीम ने जब पिकअप का पीछा किया, तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग (Firing on Police) शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो सीधे जमशेद के पैरों में जा लगीं।
खेतों का फायदा उठाकर भागे साथी, गोवंश बरामद
पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने जमशेद को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि, पिकअप में सवार उसके दूसरे साथी रात के अंधेरे और आस-पास के खेतों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी, एक अवैध देसी कट्टा (Country Made Pistol) और 7 गोवंश बरामद किए हैं। मुक्त कराए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित पास की गोशाला भेज दिया गया है।
नूंह पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी जमशेद का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड (Criminal Record) खंगाल रही है। साथ ही, फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में लगातार छापेमारी (Raids) की जा रही है।
