Siwan Police Encounter: बिहार के सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ आज बुधवार (25 मार्च) की तड़के सुबह बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास हुई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
दरअसल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी की लहेजी गांव के पास कुछ अपराधी छुपे हुए हैं, जो किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सीवान एसपी पूरन झा ने विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मोर्चा संभाला और अपराधियों के छिपे ठिकाने पर छापेमारी शुरू की।
घायल दोनों बदमाश पटना रेफर
इस दौरान खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदले में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश वहीं घायल होकर गिर पड़े। दोनों के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया।
घटनास्थल से हथियार व अन्य सामान बरामद
घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र निवासी रोहित शर्मा और रोहित कुशवाहा (रिशु) के रूप में हुई है। मुठभेड़ में घायल रोहित शर्मा पर चर्चित अरुण ज्वेलर्स और मनमोहित ज्वेलर्स, हैदराबाद ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल होने का भी आरोप है। वहीं, रोहित शर्मा पर पहले से ही लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस टीम ने गश्त भी तेज कर दी है। सीवान एसपी पूरन झा ने बताया कि, अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि, किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गोलीकांड: आज चोरनिया गांव पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, मृतक जगतवीर के परिजनों से करेंगे मुलाकात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

