गुरदासपुर। शहर के तिब्बड़ी रोड पर बड़ी आगजनी की खबर सामने आई है। खबर है कि वहां एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलते हुए आसपास की बिजली तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह आग देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले ली।
बाजार इलाका होने का कारण सनसनी
जहां आग लगी है वह आबादी वाला इलाका है। घटना स्थल के पास बाजार और बैंक स्थित होने के कारण लोगों में काफी डर का माहौल बन गया था। इलाके में हड़कंप मच गया। लोगो को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे क्योंकि लोगों को साफ नजर आ रहा था यह डबल खतरे से भरी हुई घटना है एक तरफ लोगों को आग का डर और दूसरे ओर करेंट का डर लोगों को सता रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, इस घटना में पावरकॉम को काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि बिजली, वाई-फाई और केबल की कई तारें जलकर राख हो गईं।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

