अमृतसर : अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में पुलिस और एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्कर को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
यह घटना गेट हकीमां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाना मंडी में हुई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए वहां एक चेक पोस्ट स्थापित की थी। इसी दौरान एक नशा तस्कर बाइक पर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में तस्कर जख्मी हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
जख्मी नशा तस्कर की पहचान भकना निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
घरिंडा में भी की थी गोलीबारी
बिक्रमजीत सिंह पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है। कुछ महीने पहले घरिंडा के नेश्टा गांव में भी उसने पुलिस पर गोलीबारी की थी। उस दौरान भी पुलिस ने नाकाबंदी की थी, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। पिछले महीने पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब बिक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
- MP में कोचिंग सेंटर्स के लिए बदले नियम, 90 दिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी; शिक्षकों की योग्यता भी करनी होगी सार्वजनिक
- स्कूल में प्रिंसिपल की प्रताड़ना से छात्रों का फूटा गुस्साः टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत
- मौत का ट्रैकः वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग
- Census 2027: 16 नवंबर से घर बैठे करें जनगणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- आज पटना पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर होंगे शामिल

