गुरदासपुर. पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें राहुल नाम का मुलजिम घायल हो गया। यह घटना बाबरी बाइपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के पास हुई। घायल मुलजिम को इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंजाब वॉच कंपनी गोलीबारी से शुरू हुआ मामला
हाल ही में गुरदासपुर में पंजाब वॉच कंपनी की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने मुलजिमों की तलाश तेज कर दी थी। इसके लिए शहर में नाकाबंदी की गई और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस को एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर आता दिखा। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने किया पीछा, बदमाश ने चलाई गोलियां
पुलिस ने तुरंत युवक का पीछा शुरू किया और दूसरी टीम ने उसे बाबरी बाइपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के पास घेर लिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मुलजिम राहुल घायल हो गया। इस मुठभेड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद से ही मुलजिमों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। घायल मुलजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
