राउरकेला : बिसरा थाना क्षेत्र के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर लूटपाट के प्रयास में हथियारबंद बदमाशों के एक समूह द्वारा गोलीबारी करने के बाद कल देर रात राउरकेला में तनाव व्याप्त हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार, करीब छह से सात लोग हथियार और चाकू लेकर नकदी लूटने के प्रयास में ढाबे पर अटैक किए। इस दौरान हमलावरों ने कथित तौर पर ढाबा मालिक पर गोली चला दी, जिससे उनके पैर में घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गिरोह का सामना किया। बदमाशों और पुलिस के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में दो हमलावर घायल हो गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
घायल ढाबा मालिक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने भागने में सफल रहे अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की विस्तृत जांच चल रही है।
- CG में सड़क हादसा : हाईवा और बाइक में भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत, चालक फरार
- छपरा में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने मामला कराया शांत
- ब्लू वाटर हादसा : अब आदिल की तलाश में उतरेगी इंडियन नेवी, सीएम साय की पहल पर कल रायपुर पहुंचेगी टीम
- अब UP में बिना GST नहीं मिलेगी मान्यता! अब फीस के साथ जेब से ढीला होगा 18% GST, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- पेड़ों पर लगाए QR कोड, जापान तक पहुंचा प्रोजेक्ट… मिलिए भोपाल की टीचर अर्चना शुक्ला से जिन्हें मिलेगा ‘राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान’

