अमृतसर. पंजाब के जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में पुलिस ने लुधियाना के कुख्यात गैंगस्टर लविश ग्रोवर को मुठभेड़ में पकड़ा। घायल गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह के अनुसार, लविश लुधियाना का रहने वाला था और जीरकपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था।
लविश पर हत्या, डकैती और अवैध हथियार रखने सहित 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह शिवा एन्क्लेव में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
जब पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो लविश चौंक गया। उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे लविश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ा गया।

अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद
पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। शुरुआती जांच में पता चला है कि लविश हत्या, डकैती, वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जीरकपुर आया था। पूछताछ के दौरान मामले से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
एनकाउंटर में घायल होने के बाद लविश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। लविश ग्रोवर का नाम पंजाब और हरियाणा में कई गंभीर अपराधों से जुड़ा रहा है। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और पुलिस से बचता आ रहा था।
- Malaika Arora: अबाया पहन शेख जायेद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं
- हार्दिक पांड्या से मिलने 2,400 KM पैदल चला फैन, कहानी सुनकर हैरान हुए क्रिकेटर, घर वापसी का भी किया इंतजाम, देखे वायरल VIDEO
- US विदेश मंत्री रुबियो का भारत में प्रदर्शनों पर आया बयान, कहा- यह भारत का आंतरिक मामला, UN एक्सपर्ट्स की टिप्पणी पर कसा तंज
- करोड़ों का बीमा घोटाला और 14 साल की फरारी… ‘लेडी नटवरलाल’ को लखनऊ पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार
- Rajasthan Panchayat Election 2026: कल पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण में कब किस पद के लिए होगी वोटिंग? जानें पूरा शेड्यूल

