प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र स्थित नृसिंह घाट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्कराज पार्किंग के समीप हरियाणा आश्रम पर बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को निगम का अमला अतिक्रमण किए गए मौके पर पंहुचा और कार्रवाई शुरू की गई। अवैध निर्माण को हटाने के लिए 3 पोकलेन और 1 जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया।
पहले जारी किया गया था नोटिस
निगम अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा आश्रम में किए गए अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में विधिवत नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद भी निर्माण स्वयं नहीं हटाने पर नगर निगम ने यह सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल व नगर निगम का अमला मौके पर मुस्तैद रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

