सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश का सिंगरौली उर्जाधानी ऐसा जिला है जो हर साल सिर्फ खनिज विभाग से 2 हजार करोड़ का रेवेन्यू प्रदेश को देता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर आज भी काफी पिछड़ा हुआ है। हर चुनाव में विकास के दावों की बात होती है मगर हकीकत का आईना सामने दिख ही जाता है। जिले की 2 जगहों की दर्दनाक तस्वीरों ने पूरे जिले को शर्मशार कर दिया है।

एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक में बच्चे की लाश ले गए

दरअसल मध्यप्रदेश की ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री राधा सिंह की विधानसभा से एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई जो रोंगटे खड़ी कर रही है। हरफरी गांव के निवासी बाबूलाल सिंह के 8 साल के बेटे को सांप ने काटा था। चितरंगी अस्पताल में बेटे की मौत हो गई और घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक में बच्चे की लाश लेकर पीड़ित पिता जाने को मजबूर हुआ और 10 किलोमीटर अपने घर बाइक से पहुंचे।

खाट पर बेटे की लाश को लेकर जाना पड़ा

दूसरी दर्दनाक तस्वीर देवसर विधानसभा इलाके के सरई तहसील के दुधमनिया गांव की है जहां राज मोहन सिंह के बेटे अर्जुन सिंह 16 साल की मौत होने के बाद वाहन से गांव लेकर लाश जा रहे थे रास्ते में इतना ज्यादा खराब सड़क कीचड़ से सराबोर थी जिससे वाहन फंस गई और परिजनों को खाट पर बेटे की लाश को लेकर जाना पड़ा। वायरल दर्दनाक दोनों शर्मनाक तस्वीरों ने जिले के विकास पर सवाल पैदा कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m