मुजफ्फरनगर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कथित तौर पर सगे भाई ने अपनी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

बहन की चाकू मारकर हत्या

यह पूरा मामला जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां आदमपुर गांव में 25 वर्षीय भाई आमिर ने अपनी बहन अदीबा की चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती का किसी युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था। वह आए दिन उससे मोबाइल पर बातचीत करती था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और भाई अपनी बहन से नाराज रहता था।

READ MORE: ‘भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद आमिर ने अपनी बहन अदीबा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल में एडमिट किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। आरोपी की तलाश के पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है।