एसआर रघुवंशी, गुना। जिले के म्याना थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के विवाद में बेटे ने पिता की जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक का नाम रमेश जाटव है, जो सागोरिया गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय रमेश जाटव अपने भांजे की शादी में जाने को तैयार थे, तभी यह विवाद शुरू हुआ।

खाकी फिर ‘शर्मसार’: टल्ली ASI का वीडियो वायरल, नशे में ऐसे डूबे कि भूल गए चौकी है या बेडरूम

लोहे की गैती से पिता के सिर पर वार

दरअसल रमेश ने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बेटे से बाइक मांगी थी। बेटे ने बाइक में खुद पेट्रोल डलवाने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया। बेटे ने विवाद शुरू करते हुए बाइक देने से मना कर दिया कि पेट्रोल उसने खुद डलवाया है। पिता ने बेटे को समझाने की कोशिश भी की लेकिन बात बिगड़ती चली गई। जिसके बाद बेटे ने गुस्से में आपा खोते हुए लोहे की गैती से पिता के सिर पर जानलेवा वार कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

वहीं गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घंटों इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m