योगेश पाराशर, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही पालिका के सभी कर्मचारी आलमारियों को बंद कर दफ्तर से भाग खड़े हुए। लगभग 4 घंटे के इंतजार के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
दरअसल सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायदत को लेकर ईओडब्लू की टीम छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पार्षद मोहन पचौरी ने ईओडब्ल्यू में सबलगढ़ नगर पालिका में हुई वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की थी।
बताया जाता है कि ईओडब्लू की टीम आने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ सहित कई कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी छोड़कर भाग गए। सभी कर्मचारियों ने अपनी-अपनी अलमारियों के ताल डालकर भाग खड़े हुए। लगभग पांच घंटे कर्मचारियों का इंतजार करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम खाली हाथ लौट गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


