अनमोल मिश्रा, मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर शहर में महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के तहत हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से भावातीत ध्यान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक एवं समस्त स्टाफ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.
हनुमान जन्मोत्सव जुलूस के दौरान नारेबाजीः वीडियो वायरल, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने सौंपा ज्ञापन
जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार
पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया. विद्यालय के प्राचार्य मनोज सिंह परिहार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना एवं समाज में सद्भाव, शांति और नैतिक मूल्यों को जाग्रत करना है.
समाज में समरसता एवं सकारात्मकता बनी रहे
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं संस्कारों के प्रति आस्था और जुड़ाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि समाज में समरसता एवं सकारात्मकता बनी रहे और विश्व शांति स्थापित हो।

