बिजनेसमैन भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) अकेले ही अपना जीवन काट रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक पॉडकास्ट में खुलकर बात किया है. उनका कहना है कि उन्हें अपनी लाइफ में प्यार की कमी महसूस होती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उन्हें दोबारा प्यार मिल जाएगा.

ईशा देओल को लाइफ में प्यार की कमी हो रही महसूस
बता दें कि एक पॉडकास्ट में शामिल हुई ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने पूर्व पति भरत तख्तानी से अलग होने के बारे में खुलकर बात किया है. उनका कहना है कि- “मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस किसी इंसान की जिंदगी में सबसे जरूरी चीजें हैं, जिनकी मुझे अभी कमी महसूस हो रही है, मुझे रोमांटिक होना पसंद है. मैं पूरी तरह से रोमांटिक-कॉमेडी पसंद करने वाली इंसान हूं. मुझे रोमांटिक गाने और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या इतने सालों में, खासकर पिछले ब्रेकअप और अपनी शादी के खत्म होने के बाद, प्यार को लेकर उनकी सोच बदली है, तो ईशा देओल (Esha Deol) कहा, “नहीं, ये चीजें बदलती नहीं हैं. ब्रेकअप होते हैं. मेरे भी पहले बॉयफ्रेंड रहे हैं जिनसे मेरा ब्रेकअप हुआ है. ये सब होता रहता है, लेकिन इससे प्यार को लेकर मेरी सोच नहीं बदलती. हम सभी हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच अनकंडीशनल लव को देखकर बड़े हुए हैं.”
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अलग होना बहुत ही पर्सनल और सेंसेटिव मैटर होता है, खासकर तब जब बच्चे शामिल हों. अपने एक्सपीरियंस को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनके अलग होने की खबर हेडलाइन बने. हालांकि, पब्लिक फिगर होने के नाते, वह और भरत जानते थे कि उन्हें इस सिचुएशन को सावधानी, गरिमा और संवेदनशीलता के साथ संभालना होगा.

