Dharm Desk – अधिकांश घरों में देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान बनाया ही जाता है. कहीं छोटा सा मंदिर तो कहीं विशेष पूजा कक्ष होता है. मान्यता है कि नियमित पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा बरकरार रहती है. लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी गलतियां ही अशुभ परिणाम दे देती हैं.

पहली बात: मंदिर का सही स्थान होना जरूरी

वास्तु के अनुसार घर का मंदिर हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. मंदिर को कभी भी बाथरूम के पास या बेडरूम में नहीं बनाना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

नियम बंधे: पूजा का समय और शुद्धता

सुबह और शाम नियमित पूजा करना सबसे शुभ माना गया है. बिना स्नान किए पूजा करना या जल्दबाजी में आराधना करना पूजा के प्रभाव को कम कर देता है.

ध्यान रहे: गणेश जी से जुड़ी सावधानी

घर के मंदिर में श्री गणेश की तीन प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता और इससे घर में असंतुलन की स्थिति बन सकती है.

सावधानी: एक से अधिक शंख रखना क्यों गलत

अक्सर लोग सजावट के लिए दो शंख रख लेते हैं, लेकिन मंदिर में एक ही शंख रखना उचित माना गया है. दो शंख होने से पूजा का संतुलन बिगड़ता है. घर के मंदिर में बहुत बड़ी मूर्तिय नहीं रखनी चाहिए. विशेष रूप से शिवलिंग अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसकी पूजा विशेष नियम के साथ की जाती है.

यह गलती: खंडित मूर्तियां तुरंत हटाएं

अगर कोई मूर्ति टूट जाए या खंडित हो जाए, तो उसे मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है. ऐसी मूर्तियों को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.

फलदायी: पूजा के दौरान दीपक का महत्व

पूजन करते समय ध्यान रखें कि दीपक बीच में न बुझे. ऐसा होने से पूजा अधूरी मानी है और उसका पूरा फल नहीं मिलता.

हमेशा ध्यान रखें: पूर्वजों के चित्र कहां लगाएं

मंदिर में जूते-चप्पल या चमड़े की चीजें नहीं ले जानी चाहिए. साथ ही मंदिर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. मंदिर में कभी भी पूर्वजों या मृतकों के चित्र नहीं रखने चाहिए. इनके लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे उचित मानी जाती है.

बड़ा असर: धन की कमी नहीं होगी

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो घर का मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं बल्कि सुख-समृद्धि का केंद्र बन सकता है. इससे आपके परिवार में आने वाली खुशी और धन की कमी नहीं होगी.