जालंधर। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरवाद पर कांग्रेस सरकार भी काबू नहीं पा सकी थी और गैंगस्टरवाद को पैदा वास्तव में अकाली-भाजपा सरकार के समय किया गया था।
पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू गैंगस्टरवाद का मुद्दा उठाते हैं परन्तु कांग्रेस के 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने गैंगस्टरवाद का मुद्दा क्यों नहीं उठाया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कौन गैंगस्टरवाद को शह देता रहा और कौन चिट्टा बिकवाता रहा। उन्होंने बिट्टू से कहा कि भाजपा में इस समय कांग्रेस से गए कई नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी आजकल अकालियों के समर्थक बने हुए हैं। क्या कैप्टन को मालूम नहीं कि पंजाब में गैंगस्टर किसने पैदा किए और चिट्टा किसकी शह पर बिकता था।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

