चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है। इस कड़ी में स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। इस फैसले से, पंजाब के लगभग 65 लाख परिवारों (लगभग 6.5 करोड़ लोग) को प्रति परिवार 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। लोग उत्तम योजना के साथ अपना इलाज करवा पाएंगे।
आसानी से होगा सत्यापन
खास बात यह है कि इस योजना के लिए किसी आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। पंजाब के निवासी होने का सत्यापन करने के लिए केवल आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र ही कैशलेस इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बन जाएगा। सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता भी इस योजना के दायरे में आएंगे।

पंजाब के नागरिक को मिलेगा लाभ
इस योजना को लाने के पीछे मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच है कि हर व्यक्ति को बेहतर इलाज मिले। उनका कहना है कि अब कोई नीला, पीला कार्ड नहीं देखा जाएगा, जो भी पंजाब का निवासी है, उसे इस योजना के तहत इलाज मिलेगा। इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में हर बीमारी का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
- ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ : सीएम साय ने कहा – शहीद परिवारों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार
- रसोइयों की हुई मौज! यूपी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, ₹1000 की बढ़ोतरी के साथ अब मिलेंगे इतने रुपये
- Bihar Top News 17 oct 2026: बीजेपी ने तेजस्वी की तुलना रावण से की, प्रेमी ने प्रेमिका को रेड लाइट एरिया में बेचा

