Lalluram Desk. बहुत बार ऐसा होता है कि जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है, और अचानक से घर का माहौल बदलने लगता है, या फिर स्वास्थ्य में बिना किसी मेडिकल कारण के गिरावट आने लगती है। भारतीय परंपरा और मान्यता में इसे ‘बुरी नजर’ या ‘नजर लगना’ कहा जाता है। अधिकांश लोग सोचते हैं कि नजर लगने का अर्थ सिर्फ बच्चों का रोना है, लेकिन वास्तव में जब किसी इंसान या परिवार को बुरी नजर लगती है तो उसके शारीरिक और व्यावहारिक जीवन में कई बदलाव साफ दिखाई देने लगते हैं।
ऐसे 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि हमें नजर लगी है या नहीं
1. बिना किसी भी बीमारी के लगातार शारीरिक थकान और सुस्ती रहना सुबह उठते ही भारीपन महसूस होना और दिनभर बिना किसी भारी काम के थकान बनी रहना,तो यह नजर लगने का पहला लक्षण हो सकता है। चिकित्सकीय जांच में सब कुछ सामान्य आने के बाद भी अगर सिर में भारीपन आंखों में जलन या बेवजह आलसी छाई रहे तो ऐसा माना जाता है कि इंसान की नकारात्मक ऊर्जा से आंखें या शरीर प्रभावित हुई है।
2. नजर का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। इसमें हंसता-खेलता और शांत स्वभाव का व्यक्ति भी अचानक छोटी-छोटी बातों पर चिड़-चिड़ करने लगता हैं बात-बात पर गुस्सा करत हैं यह ववहारिक बदलाव का संकेत है। घर के लोगों के साथ बिना किसी बात के मनमुटाव होना और मन में अजीब सी बेचैनी रहना बुरी नजर का ही असर माना जाता है।
3. बेवजह काम बिगड़ना और फैसले न ले पाना नजर का तीसरा बड़ा लक्षण है जब किसी इंसान या उसके काम को नजर लग जाती है तो बने बनाये काम आखिरी मौके पर अटकने लगते हैं। सही समय पर सही निर्णय न ले पाना दिमाग का बार-बार भटकना और किसी भी काम में मन न लगना—ये सब दर्शाते हैं कि आपकी सकारात्मक ऊर्जा पर किसी की बुरी नजर का असर पड़ा है।
4. खाने से अरुचि और पाचन संबंधी दिक्कतें आना – खासकर बच्चों और खाने के शौकीन लोगों में यह लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है। अचानक भूख खत्म हो जाना खाना देखते ही जी मिचलाना या बिना किसी कारण के पेट खराब रहना नजर लगने के स्पष्ट संकेत हैं। पुरानी मान्यताओं के हिसाब से जब किसी की नजर आपके खाने या सेहत पर पड़ती है तो सबसे पहले पाचन और भूख पर ही प्रभाव पड़ता है।
5. आपको रात में बार-बार डरावने सपने आते हैं, या नींद अचानक से टूट जाती है। तो इसे नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा अगर घर में प्रवेश करते ही भारीपन महसूस हो या पौधे अचानक सूखने लगें तो यह बताता है कि घर के लोगों के साथ-साथ पूरे घर का वातावरण भी नकारात्मकता से घिर चुका है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


