मनोज यादव, कोरबा। कोयलांचल क्षेत्र में मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। दीपका वर्कशॉप परिवार ने एक बेसहारा बेटे और गरीब परिवार की बेटी का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के रंजीत राउत और बिहार की युवती के बीच रिश्ता वीडियो कॉल के माध्यम से तय हुआ। वर्कशॉप के अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों ने 2.5 लाख रुपये के गृहस्थी सामान का योगदान दिया।

कन्यादान से लेकर बारात और फेरों तक सभी जिम्मेदारियां दीपका परिवार ने निभाई। भावुक माहौल में लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान नवीन सिंह क्षत्रिय ने कहा कि “बेसहारा का घर बसाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है”।

बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता उसके बचपन में ही गुजर गए थे। वह दीपका के खदान में एक निजी कंपनी में काम करता है और आर्थिक रूप से कमजोर है। उसकी ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए समाज के लोगों ने आगे बढ़कर सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सामाजिक एकता और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H