अमृतसर। अमृतसर में कई स्कूलों को एक साथ मिले धमकी भरे मेल से भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मेल में खालिस्तान संगठन का कनैक्शन सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने तुरंत केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियों के साथ संपर्क साधा और जांच को आगे बढ़ाया। स्कूलों को बंद करने के आदेश के साथ साथ अब स्कूलों के एग्जाम भी रद्द कर दिए गए हैं। इसके लिए आदेश जारी हो गया है।
मेल मिलते साथ ही सरकार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को तुरंत बंद करने का ऐलान कर किया गया। साथ ही अब कुछ परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। हालत को देखते हुए इसके लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए जा रहे है।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के परीक्षा को स्थगित किया गया है। आपको बता दें कि ईमेल मिलने के बाद सभी स्कूलों में जांच की गई, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई साथ ही सभी जगह स्कूलों में सुरक्षा के लिहाज से जांच की गई। अमृतसर में इस मेल के बाद हाई अलर्ट है।
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस

