जालंधर। जालंधर में एक्साइज डिपार्टमेंट ने शहर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर सामने आई है कि 324 बोतल व्हिस्की के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीपक मेहता और गगनवीर के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) एस.के. गर्ग के निर्देश पर की गई। एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ढींडसा और ई.ओ. जसप्रीत सिंह ने श्री गुरु रविदास चौक के पास एक नाका लगाया था। नाके के दौरान एक होंडा अमेज कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें कुल 324 बोतलें ‘पंजाब किंग व्हिस्की’ मिली। पूछताछ में बात सामने आई है कि उन्होंने इसे सप्लाई के लिए लाया था।

पुलिस ने कार में सवार दीपक मेहता और गगनवीर सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी बस्ती मिठ्ठू के गुरु नगर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में FIR दर्ज कर ली गई है।
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी

