रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी दतिया में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। देवास जिले में हुई हालिया घटना के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्ती के तहत दतिया में भी आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने देर रात शहर के कई संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर हजारों रुपये की अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त की है।
देर रात विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की विशेष टीम ने रात्रिकालीन अभियान के तहत शहर के प्रमुख ठिकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने बस स्टैंड, करण सागर मार्ग और अस्पताल रोड सहित कई क्षेत्रों में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के ठिकानों पर छापे मारे। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले लोगों और तस्करों में भारी हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।
5 नवंबर महाकाल भस्म आरती: वैष्णव तिलक और मस्तक पर ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
“धार्मिक नगरी में नहीं होने देंगे अवैध शराब का कारोबार
जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि दतिया एक पावन धार्मिक नगरी है, और इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए यहाँ किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध शराब के अवैध धंधे में लिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विभाग की ओर से और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आगे भी लगातार जारी रहेगा अभियान
आबकारी विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई महज एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक इस तरह के सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे। विभाग का मुख्य उद्देश्य धार्मिक नगरी में अवैध मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति का माहौल बनाए रखना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

