हेमंत शर्मा, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 का 29 मार्च को भव्य लोकार्पण किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने “उड़ान कैफे” का शुभारंभ भी किया और यात्रियों को सस्ती व हाईटेक सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। लेकिन लोकार्पण के कई हफ्तों बाद भी नया टर्मिनल शुरू नहीं हो पाया है, जिससे तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
होम मिनिस्ट्री से अतिरिक्त स्टाफ की मांग
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नए टर्मिनल को संचालित करने के लिए करीब 223 कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में पुराने टर्मिनल पर लगभग 400 कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है। मैनपावर की कमी के चलते नया टर्मिनल फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इस संबंध में होम मिनिस्ट्री को अतिरिक्त स्टाफ की मांग भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आवश्यक मैनपावर उपलब्ध होगा, टर्मिनल को शुरू कर दिया जाएगा।
शादी के पांचवें दिन दुल्हन की मौत: ससुराल लौटते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, पसरा मातम
नई सुविधाओं का इंतजार कब खत्म होगा
हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है। फिलहाल स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से तैयार टर्मिनल उद्घाटन के बाद भी उपयोग में नहीं आ रहा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि बिना पूरी तैयारी के लोकार्पण क्यों किया गया और यात्रियों को नई सुविधाओं का इंतजार कब खत्म होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

