राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चालू है। विधानसभा की कार्यवाही में माननीयों के हास-परिहास और नोक-झोंक का मामला सामने आया है। प्रदेश के माननीय कथावाचक बनना चाहते हैं। विधानसभा परिसर में विधायकों ने कथा की इच्छा जताई है। विधायक बोले- अब मेरी भी सुनो।

भ्रमित कांग्रेसियों को कथा सुनाऊंगा

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा- मैं कथा करना चाहता हूं, मुझे कथा वाचक बनना है। कथा वाचक बनना चाहता हूं। कथा में अच्छी अच्छी बातें बताऊंगा। राजनैतिक सेवा भी करूंगा, कथा भी करना चाहता हूं लेकिन मुझसे कोई कथा करवाता नहीं है। भ्रमित कांग्रेसियों को कथा सुनाऊंगा। बयान देने वाले मंत्रियों को भी कथा सुनाने के सवाल पर बोले- मैं सिर्फ कांग्रेसियों के लिए कथा करना चाहता हूं।

MP बजट सत्र का दूसरा दिन: विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष के हंगामे के आसार

कथा में पोल पट्टी खोलेंगे

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को का बयान- हम भी कथा करना चाहते हैं। बीजेपी पर कथा करना चाहते हैं। कथा में पोल पट्टी खोलेंगे। बीजेपी क्या कर रही है हम बताएंगे। बीजेपी क्या हम भी कथा कर सकते हैं।

MP Morning News: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, भाजपा विधायक दल की बैठक आज, 

कांग्रेसियों को सनातन समझ में आने लगा

बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा का बयान- अच्छी बात है कि कांग्रेसी कथा करना चाहते हैं। कथा तो होना ही चाहिए। कांग्रेसियों को सनातन समझ में आने लगा है। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का बयान- बाबाओं को राजनीति से दूर रहना चाहिए।

MP मौसम अलर्ट: नए सिस्टम से 15 जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-आंधी का खतरा, गरज-चमक और बिजली गिरने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m