अमृतसर. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यकारिणी बैठक आज अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हॉल में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता शिरोमणि कमेटी के प्रमुख एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी करेंगे। बैठक में विभिन्न धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के निलंबित जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ चल रही जांच भी एक अहम मुद्दा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, जत्थेदार के खिलाफ जांच समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा की जा सकती है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पहले ही शिरोमणि कमेटी द्वारा निलंबित किया जा चुका है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उनके कार्यों में कथित लापरवाही और प्रबंधन संबंधी अनियमितताओं की जांच के लिए शिरोमणि कमेटी ने एक समिति गठित की थी।
वल्टोहा ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि यह चिंता का विषय है कि आरएसएस की पहुंच सिख धर्मस्थलों तक हो गई है। वल्टोहा ने हरप्रीत सिंह पर राजनीतिक नेताओं से संबंध रखने के आरोप भी लगाए और इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए थे।

इसके बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर कुछ और आरोप भी लगे, जिसके चलते शिरोमणि कमेटी ने उनके खिलाफ जांच के लिए एक समिति बना दी। हालांकि, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा था कि श्रोमणि कमेटी द्वारा की जा रही जांच उचित नहीं है और यह अधिकार केवल श्री अकाल तख्त साहिब को है।
जत्थेदार ने बैठक स्थगित की थी
ज्ञानी हरप्रीत सिंह के मुद्दे पर चर्चा के लिए 28 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पांचों तख्तों के जत्थेदारों की एक बैठक बुलाई थी, लेकिन उन्होंने यह बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक उनके विदेश दौरे से लौटने के बाद फिर से बुलाई जाएगी।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
