पंजाब के रूपनगर-नंगल रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में उस समय अफरातफरी मच गई जब वहां विस्फोट हुआ। यह विस्फोट सिलैंडर फूटने से हुआ है।
विस्फोट से 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। जैसे ही विस्फोट हुआ वहां पर भगदड़ मच गई थी लोगों ने अपनी जान मुश्किल से बचाई है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस पूरे मामले में कबाड़/पंजाब ट्रैक्टर पार्ट्स शॉप के मालिक प्रेम चंद का कहना है कि वे पिछले काफी समय से टैंडर के माध्यम से स्वराज माजदा कंपनी से स्क्रैप का सामान उठाते आ रहे हैं और कल स्वराज माजदा से एक कबाड़ की गाड़ी सिलैंडर लेकर आई थी और सिलेंडर उतरते समय ही विस्फोट हुआ है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।सिलैंडर विस्फोट से दुकान की खिड़कियां, छत और छज्जा बुरी तरह टूट गए, जिससे 4 लोग फंस गए। इस भीषण दुर्घटना में सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हुए घायल
इस पूरी दुर्घटना में दुकान मालिक के बेटे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहित पुत्र अशोक निवासी गोबिंदगढ़, गौरव पुत्र प्रेम चंद निवासी ग्रीन एवेन्यू तथा कुंदन रजक पुत्र बहादुर रजक (मूल रूप से बिहार निवासी, वर्तमान में रूपनगर निवासी) के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह बावा पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव नानकपुरा, जिला रूपनगर के रूप में हुई है।
- गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, छात्रों से पूरी फीस लेकर परीक्षा से वंचित रखने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
- घुसपैठियों पर सख्त रुख, हिंदू शरणार्थियों को CAA से नागरिकता का भरोसा; शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
- JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें एंट्री टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश
- MP में ‘एक पद, दो एसपी’ का अजीबोगरीब मामला, गृह विभाग के यू-टर्न के बाद अब ट्रांसफर पॉलिटिक्स पर छिड़ी सियासी जंग
- नाबालिग हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सत्र न्यायालय ने CJM का आदेश किया निरस्त, पुनरीक्षण याचिका की स्वीकार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में होना होगा पेश

