फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से कुछ ही दूरी पर माधोपुर के पास एक वेल्डिंग की दुकान में गुरुवार देर रात वेल्डिंग करते समय विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान सरहिंद निवासी अवतार सिंह काला और मनोज तिवारी के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ईंधन टैंकर की मरम्मत की जा रही थी।
वेल्डिंग के दाैरान विस्फोट हो गया और घटनास्थल पर काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दो लोगों की माैत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- CG News : पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, चार पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
- ईरान नहीं बना रहा था परमाणु…अमेरिका की खुफिया एजेंसी चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान, ट्रंप के दावों की निकली हवा !
- डिजिटल दुनिया में लौटे Sidhu Moosewala: ‘Sign To God’ वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज, होलोग्राम में जिंदा दिखेंगे सिद्धू!
- पटना में सिलेंडर संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने फूंका PM का पुतला, पूछा- 56 इंच का सीना कहां है?
- आखिरकार बिक ही गई दाऊद की जमीन, नीलाम किए गए डॉन के खेत, मुंबई के शख्स ने खरीदी चारों संपत्तियां
