पटियाला। पटियाला जिले के बादशाहपुर पुलिस चौकी के नजदीक एक धमाका हुआ है, जिसके कारण पुलिस चौकी का एक शीशा टूट गया है। यह घटना रात की है जब पूरे इलाके में सन्नाटा था। वैसे जानकारी है कि थाने के आसपास पूरा सन्नाटा है और खेत हैं।
आपको बता दें कि इस धमाके में ग्रेनेड हमले की बात सामने नहीं आई है। घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
सुबह से ही एसपीडी योगेश शर्मा और एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह पुलिस चौकी के आसपास के खेतों में सर्च कर रहे है। इसे फिलहाल हैंड ग्रेनेड का हमला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि मौके पर ग्रेनेड से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम लगातार जांच कर रही है। ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं हुआ है और ना ही आसपास कोई गड्ढा या सबूत मिल पाया है।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO

