सोहराब आलम, मोतिहारी। बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। अपराधी बिना किसी खौफ के लूट, हत्या और रंगदारी जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनके मन में पुलिस और कानून को लेकर कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला मोतिहारी जिले से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मोतिहारी सेंट्रल जेल के अधीक्षक विजय अरोड़ा से नेपाली नंबर के जरिए व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर फिरौती की मांग की है।
छानबीन में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने जेल के अंदर की कथित काली करतूतों का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा से मोटी रकम की मांग की है। इस संबंध में जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और जांच की मांग की है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी पुलिस और साइबर थाने की टीम सक्रिय होते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस नेपाली नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।
मामले के जल्द खुलासा होने की उम्मीद
मिली जानकारी के अनुसार जेल अधीक्षक के निजी मोबाइल नंबर पर लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज किए जा रहे थे। अपराधियों ने जेल अधीक्षक से पैसे नहीं देने पर जेल से जुड़े कथित वीडियो को वायरल करने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि जेल अधीक्षक से कितने रुपये की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार की यह महिला नेता है सबसे अमीर मंत्री, करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट आई सामने
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

