Dharm Desk – जीवन में घटने वाली कई छोटी-छोटी घटनाओं को संकेत के रूप में देखा जाता है, जिनका संबंध भविष्य की परिस्थितियों से जोड़ा जाता है. इन्हीं संकेतों में एक है आंख का फड़कना. जिसे अक्सर लोग नजर अंदाज कर देते हैं. लेकिन शास्त्रों में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. आंख का फड़कना केवल एक सामान्य शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि कई बार यह आने वाले समय का संकेत भी देता है.

आंख फड़कना सिर्फ एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक ऐसा संकेत भी हो सकता है, जो हमें आने वाले समय के लिए तैयार करता है. जब आपकी आंख फड़के, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय उसके संकेत को समझने की कोशिश जरूर करें.
- आंख फड़कने का संकेत क्या कहता है – आंख फड़कने की घटना को अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग अर्थों में देखा जाता है. यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आंख बाईं है या दाईं, और व्यक्ति पुरुष है या महिला.
- पुरुषों के लिए क्या है संकेत होता है – पुरुषों के लिए आंख फड़कना कई मायनों में शुभ संकेत माना जाता है.
- बाईं आंख फड़कना – अगर किसी पुरुष की बाईं आंख फड़कती है, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. यह इस ओर इशारा करता है कि जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है. खासतौर पर विवाह योग्य लोगों के लिए यह विवाह योग के करीब आने का संकेत हो सकता है.
- दाईं आंख फड़कना – पुरुषों की दाईं आंख का फड़कना शुभ समाचार का संकेत देता है. इसका मलतब है कि जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है, जैसे करियर में सफलता, आर्थिक लाभ या कोई शुभ कार्य.
- महिलाओं के लिए क्या है संकेत – महिलाओं के लिए आंख फड़कने के संकेत पुरुषों से अलग माने गए हैं.
- दाईं आंख फड़कना – यदि किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो इसे अशुभ माना जाता है. यह जीवन में किसी रुकावट या परेशानी के आने का संकेत हो सकता है. ऐसे समय में साधावनी बरतने की सलाह दी जाती है.
- बाईं आंख फड़कना – महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना आमतौर पर शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
उपाय: जब आंख फड़के क्या करें
आंख फड़कने की स्थिति में घब राने की जरूरत नहीं है, इसे एक संकेत के रूप में देखकर सतर्क रहना बेहतर है. साथ ही, सकारात्मक सोच बनाए रखना और अपने कार्यों पर ध्यान देना जरूरी होता है.

