लुधियाना. पंजाब में आज से RTO की सभी सेवाएं पूरी तरह फेसलेस हो गईं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में 100% फेसलेस RTO सेवाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। अब सारी सेवाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होंगी, और RTO दफ्तरों में आम लोगों का जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
“आज डिजिटल दिवस, भ्रष्टाचार का अंत” उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “आज एक इतिहासिक दिन है। आज डिजिटल दिवस है। RTO दफ्तर सबसे मुश्किल जगह हुआ करता था। लोग चालान, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस जैसी प्रक्रियाओं के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते थे। यह दफ्तर भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा था। अब सब कुछ सेवा केंद्रों और ऑनलाइन पर शिफ्ट हो गया है।”

क्या बदला ?
कर्मचारियों और जनता के बीच कोई सीधा संपर्क नहीं।
सभी RTO सेवाएं अब सेवा केंद्रों में उपलब्ध।
ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे आवेदन।
RTO दफ्तरों में पब्लिक एंट्री बंद।
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार
