Dharm Desk – योग्यता और अनुभव के अनुसार एक अच्छी नौकरी या काम की चाह हर इंसान की होती है, इसके लिए लोग लगातार कोशिश करते हैं. बहुत बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती, ऐसे में आध्यात्मिक उपाय और नियमित आराधना इंसान के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी इंसान की जन्म कुंडली यह संकेत देती हैकि उसे व्यवसाय में सफलता मिलेगी या वह स्वयं का बिजनेस करेगा. वहीं तंत्र शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए हैं, जिनकी सहायता से रोज़गार पाने के मार्ग को आसान बनाया जा सकता है.

मंगलवार को करें खास

  1. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन मारुति नंदन हनुमानजी की उपासना कर सुंदरकांड का पाठ करना बहुत फ़लहीद माना जाती है.
  2. हनुमान मंदिर में देसी घी का दिया जलाकर लाल चंदन या मूंगा की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए. कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम पाहीं. कार्य मैं सफल हो जाने पर मंगलवार को सवा किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करना शुभ माना जाता है. घर पर इस मंत्र का रोजाना जाप करने से जल्द फल प्राप्त हो सकता है.
  3. इंटरव्यू से पहले करें ये उपाय – किसी नौकरी में इंटरव्यू से पहले पूरी तैयारी के साथ-साथ मानसिक शांति भी जरूरी होती है. ऐसे में भगवान गणेश की आराधना खास लाभ देती है. लाल चंदन की माला से 11 बार ओम वक्रतुण्डाय हुं.
  4. इस मंत्र का जाप करें और पूरे मन से प्रार्थना करें. इससे समस्याएं दूर होने और सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. पूजा के समय भगवान शंकर, देवी पार्वती और नंदी देव का ध्यान करना शुभ माना जाता है.
  5. बजरंग बली को क्या चढ़ाएं – बजरंगबली की उपासना में गेंदा, गुलाब, कमल और सूर्यमुखी के फूल, तुलसी पत्र, सिन्दूर, लाल चंदन, गुड़-चना, केला, शहद-मुनक्का और चूरमा चढ़ाना शुभ माना जाता है. तुलसी पत्र पर राम नाम लिखकर चढ़ाने से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं.

ये नियम पालन करें

पूजा के दौरान लाल कलर के कपड़े पहनना चाहिए, सफाई का खास ध्यान रखना और मन, वचन व कर्म की शुद्धि बनाए रखना जरूरी है. श्रद्धा और एकाग्रता से जप-पाठ करें और संभव हो तो दिन में एक बार फलाहार करें. ब्रह्मचर्य का पालन भी अत्यंत आवश्यक माना गया है. अगर नियमित रूप से इन उपायों को अपनाया जाए तो रोजागार से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है और सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं.