Fake Bageshwar Baba Call Scam: अनुगुल. अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अनुगुल जिले के कुमांड गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने करीब 18 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने खुद को बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कर्मचारी बताकर यह ठगी की.
Also Read This: बीजद पार्टी में फिर क्या हुआ? प्रमिला मलिक के घर बॉबी दास की बैठक

पीड़ित विनीत कुमार सेठी को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पंडित का प्रतिनिधि बताया. उसने दावा किया कि अगर विनीत 1 लाख रुपये देगा, तो उसकी सारी निजी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. शुरुआत में एक बार पैसे ट्रांसफर कराए गए, लेकिन बाद में अलग-अलग बहानों से बार-बार रकम मंगवाई गई. इस तरह कुल 17.82 लाख रुपये ठग लिए गए.
Also Read This: भद्रक में भीषण लगी आग: एक ही रात में 7 परिवार बेघर, दर्जनों मवेशियों की मौत
अंधविश्वास में फंसे विनीत को काफी देर बाद समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अनुगुल साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
यह घटना दिखाती है कि किस तरह ठग लोग धार्मिक आस्था का गलत फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें और अंधविश्वास में पड़कर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं.
Also Read This: गोपालपुर खदान हादसा: अवैध ब्लास्टिंग से गई दो मजदूरों की जान, ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार
- Xiaomi 17T फिर हुआ महंगा, नई कीमत ने बढ़ाई टेंशन; जल्द आ रहा Xiaomi 18 Pro
- सितंबर में मारुति सुजुकी की ताबड़तोड़ बिक्री, 1.81 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर फिर कायम किया दबदबा
- Jharkhand Railway: रेलवे ट्रैक पर 11 हाथियों का झुंड, डेढ़ घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार, कई एक्सप्रेस ट्रेनें हुईं प्रभावित
- Vande Bharat ने रचा इतिहास: चिनाब और अंजी पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- इस मंदिर में जीवित व्यक्ति खुद अपना पिंडदान कर देता है…

