बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस ने नकली घी बनाने के मामले में देर रात एक घर में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीतामऊ फाटक स्थित एक घर में दबिश देकर नकली घी बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर शेषनाग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

150 लीटर नकली घी बरामद

घर से करीब 150 लीटर नकली घी भी पुलिस ने बरामद किया है साथ ही पुलिस ने सोयाबीन तेल बर्तन और एक केमिकल भी जप्त किया है केमिकल का उपयोग घी में खुशबू लाने के लिए उपयोग किया जाता था। दोनों आरोपी लंबे समय से मंदसौर में रहकर नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा करते थे।

MP में कोहरे के बीच आंधी-बारिश: आज यहां बारिश का अलर्ट, मावठा गिरने के भी आसार, अगले तीन दिन

घी के सैंपल जांच के लिए भेजे

दोनों आरोपी अहमदाबाद के निवासी है और नकली घी बनाना वहीं से सीखकर आए थे। रेवेन्यू पुलिस ओर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा निकली घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। वही दोनों आरोपी गोपाल ओर संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जितेंद्र कुमार, सीएसपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m