हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक बार फिर फर्जी पत्रकारों की दबंगई का मामला सामने आया है। तंजीम नगर स्थित गोस्ट मार्केट में फर्जी पत्रकार आरिफ बरकाती पर मोबाइल पर तेज आवाज में बात कर रहे युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया और युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शाहनवाज खान उर्फ शानू अपने परिचितों के साथ खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी आरिफ बरकाती वहां पहुंचा और तेज आवाज में बात करने पर आपत्ति जताई। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर अपने घर गया और धारदार चाकू लेकर वापस लौटा।आरोप है कि आरोपी ने शाहनवाज के पेट, पैर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल शाहनवाज लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पहले आर्यस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बॉम्बे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने वालों में भी भगदड़ मच गई।
एफआईआर के अनुसार, इस दौरान आरोपी की बेटी के हाथ में भी चोट आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर क्षेत्र में जुलूस निकाला है खजराना पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

