हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में बिल्डर और कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस केस में अशोकनगर जेल में बंद बदमाश मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

READ MORE: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में VC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त: जवाब न देने पर लगाया 5 हजार का जुर्माना, दी अंतिम मोहलत  

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले इंदौर के तुकोगंज इलाके में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को फोन और वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की।

READ MORE: फूड इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगीः न कोई OTP और न ही कॉल आया, खाते से उड़ गए 3 लाख, मोबाइल हैककर दिया अंजाम

जांच के दौरान मोबाइल नंबर और संपर्क सूत्रों के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि इस धमकी के पीछे अशोकनगर का बदमाश मनीष जांगिड़ है, जो पहले से ही एक दूसरे आपराधिक मामले में जेल में बंद है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अशोकनगर पहुंची और कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मनीष का संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर नाम के बदमाश से रहा है। दोनों के बीच लेन-देन और बातचीत के रिकॉर्ड भी पुलिस को मिले हैं। यही कारण है कि पुलिस इस मामले को सिर्फ धमकी नहीं बल्कि गैंग कनेक्शन से जोड़कर देख रही है।

पुलिस का कहना है कि जब मनीष को पहले अशोकनगर पुलिस ने पकड़ा था, तब उसने पूछताछ में बताया था कि उसे इंदौर में एक काम दिया गया है। अब माना जा रहा है कि वही काम बिल्डर संजय जैन को टारगेट करना था।

READ MORE: शाकाहारी वाले सावधान! एक ही फ्रिज में रखे थे वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ, रोल्स मेनिया रेस्टारेंट में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई में हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपी को इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि इस धमकी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इस मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर लोगों को डराने और वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदौर पुलिस अब इस मामले में पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है, ताकि शहर में गैंग के नाम पर चल रहे डर के खेल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m