अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती ने पैसों की लालच में ग्राम सरपंच पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया. पुलिस जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : किरकिरी… जादूगर… सिस्टम में छेद… मिलावटी शराब… त्रिमूर्ति… 9 जिला, 4 संभाग… – आशीष तिवारी
जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कहने पर 18 वर्षीय पूनम चौहान ने ग्राम कटगी सरपंच जयसिंह पैकरा व अंजीव जायसवाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कसडोल थाना के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था. मामले की जांच में पाया कि बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है. वहीं पैसों का लालच देकर आरोपियों ने युवती को दिग्भ्रमित कर किया था.
कसडोल पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें पूनम चौहान के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

