तनवीर खान, मैहर। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज़ और फॉलोअर्स की दौड़ में भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों एक वीडियो को मैहर के विश्वप्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में बाढ़ आने का बताकर तेजी से साझा किया जा रहा है जबकि प्राथमिक जांच में यह वीडियो मैहर का नहीं पाया गया है।
READ MORE: मंदिर में मांस रखने पर बवालः तांत्रिक के कहने पर अमीर बनने के चक्कर में रची थी साजिश, आरोपी रज्जाक को पुलिस ने भेजा जेल
इसके बावजूद कुछ लोग इसे मैहर का बताकर श्रद्धालुओं और आम लोगों में भ्रम और दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे फर्जी दावों से न केवल लोगों की भावनाएं प्रभावित होती हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव बनता है। आमजन से अपील है कि किसी भी वीडियो या खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें और बिना जांचे-परखे किसी भी भ्रामक सामग्री को शेयर करने से बचें। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


