अमृतसर से दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है, जिसमें पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड पुलिस वाले ने अपने परिवार पर ही फायरिंग कर दी। यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुई है। सीआरपीएफ के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी।
गोली लगने से घायल हुई पत्नी और बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के शरीर से काफी खून बहा है, जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सेवा मुक्त डीएसपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो कि सीआरपीएफ का पूर्व अधिकारी बताया जा रहा है। घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह ने अपनी रिवाल्वर से करीब 4 राउंड फायर किया है। पूछताछ में अभी यह समझ नहीं आया है कि अधिकारी आखिर क्यों इतने गुस्से में आया कि उसने अपने बच्चे और पत्नी दोनों को गोली मार दी। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार विवाद की खबर पहले भी सामने आई है, लेकिन इस बार गोली मारने की ठोस वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
- भारत अब दुबई से लेगा बिजली!, ₹40,000 करोड़ की लागत से समुद्र के नीचे पावर केबल बिछाएगी सरकार
- दरभंगा-सीवान में खून-खराबा, मुजफ्फरपुर में व्यापारी को मारी गोली
- दिल्ली में अब पिंक टिकट नहीं चलेगा, 31 जुलाई के बाद सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड जरूरी
- रियल एस्टेट कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस से भिड़े बदमाश, 4 शूटर ढेर
- ‘जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा नहीं हो सकती, तो हनुमानगढ़ी में नमाज़ क्यों?’: सीएम योगी
