आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 38वें दिन भी जारी है। कुछ नहीं खाने के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ते ही जा रही है उसके बाद भी वह अपने भूख हड़ताल को खत्म करने के लिए राजी नहीं है इन सब के बीच उनकी स्थिति को देखते हुए नेता और कलाकार मिलने पूछ रहे हैं।
इसी कड़ी में मशहूर पंजाब गायक व एक्टर बब्बू मान जगजीत सिंह डल्लेवाल का हाल जानने के लिए वहां पर पहुंचे और किसानों के साथ धरने पर डट गए। इससे किसानों में खुशी का माहौल बन गया।
डल्लेवाल का हाल जानने खनौरी बॉर्डर में बब्बू मान के साथ अमितोज मान और लक्खा सिधाना भी मौजूद थे। इस बीच उन्होंने किसानों के पक्ष में नारे लगाए और बाकी लोगों से भी किसानों का समर्थन करने की अपील की। इस बीच, बब्बू मान ने कहा कि डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपने नया साल मना लिया है तो आप अपने परिवार, बच्चों और सहकर्मियों के साथ यहां आए। खनौरी मोर्चा को समर्थन देने के लिए जेजेपी पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला भी पहुंचे।

डॉक्टर भी हैं चिंतित
किसान नेता की तबियत लगातार बिगड़ते ही जा रही है। इसे देखकर किसानो के साथ-साथ डॉक्टर की टीम भी चिंतित है। सभी लोगों ने अनशन छोड़ने की राय दे रहे हैं लेकिन फिर भी किसान नेता अपने हट पर अभी भी अडिग हैं और अपने अनशन को तब तक जारी रखने की बात कहे हैं जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती।
- GRMC के डीन पर हमले को लेकर OBC महासभा का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री को टारगेट किए जाने आशंका; की ये मांग
- ओवैसी को रावण और आजम पर भरोसा: रामपुर में अखिलेश के इन दो बयानों से गरमाई राजनीति, जानें मामला
- कैथल में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग; जानें किसने मारी बाजी
- बिहार में चुनाव से पहले पुलिस विभाग में अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- कल इंदौर में MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: सीएम डॉ मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन डील
