प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर ने हाजिरी लगाई । उन्होंने तड़के होने वाली बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की ।
READ MORE: 05 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
कैलाश खेर सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही।
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कैलाश खेर का दुपट्टा और बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर आदरपूर्वक स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश खेर ने उज्जैन की महिमा का बखान किया और मंदिर की बेहतर प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की ।
READ MORE: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री: 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन मौसम रहेगा सुहाना
उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश के कोने-कोने से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराना आसान नहीं है, लेकिन यह चमत्कारी प्रबंधन और ऊर्जा सिर्फ राजाधिराज महाकाल के दर पर ही दिखाई दे सकती है।

