प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री “रूपा गांगुली” (अनुपमा) गुरुवार तड़के उज्जैन पहुंची। सबसे पहले वह महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने करीब 2 घंटे तक नदी हाल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। दर्शन के बाद रूपा गांगुली ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी।

प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री “अनुपमा” भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं। वे भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद रूपा गांगुली ने चांदी द्वार से पुजारी के माध्यम से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रूपा गांगुली अनुपमा का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें: 23 जुलाई महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेत्री रूपा गांगुली “अनुपमा” ने कहां कि आज मैं जो भी हूं बाबा महाकाल की कृपा से ही हूं, इसलिए जब भी मन विचलित होता है मैं सीधे बाबा महाकाल के दरबार में हाजिर हो जाती हूं। भस्म आरती में शामिल होकर मां को बड़ी शांति मिलती है, उसे अनुभव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m