बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और यूट्यूबर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपनी फैमिली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. फराह के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं था, क्योंकि उनके तीनों बच्चों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लिया है. फराह खान (Farah Khan) ने इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

बता दें कि फराह खान (Farah Khan) ने साल 2008 में IVF तकनीक के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था. उस समय यह खबर काफी चर्चा में रही थी. अब उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी कर ली है. बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी में फराह बेहद भावुक और खुश नजर आईं.
नीता अंबानी और पीवी सिंधु ने दिया सर्टिफिकेट
इस समारोह में नेता अंबानी और पी .वी. सिंधु भी शामिल हुईं हैं. दोनों ने फराह खान (Farah Khan) के बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है. समारोह की फोटोज में फराह खान (Farah Khan) के बच्चे नीता अंबानी और पीवी सिंधु के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. रेड सूट में नीता अंबानी का एलिगेंट लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
फराह ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बता दें कि फराह खान (Farah Khan) ने इस मौके पर एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- “समझ नहीं आता कि क्या ज्यादा मुश्किल है… बच्चों की परवरिश करना या उन्हें विदा करना? वो अपने सपनों की जितनी चाहें उतनी ऊंची उड़ान भर सकते हैं… उनके लिए एक घोंसला यानी घर हमेशा उनका इंतजार करता रहेगा.” फराह की इस पोस्ट ने कई पैरेंट्स को भावुक कर दिया.
बच्चों के ट्रांसफॉर्मेशन की भी चर्चा
इस बीच फराह खान (Farah Khan) के बच्चों का ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा का विषय बना हुआ है. कभी क्यूट और छोटे दिखने वाले उनके बच्चे अब काफी बड़े और कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं. हालांकि फराह हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती आई हैं और बहुत कम मौकों पर ही उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने लाती हैं. फराह खान (Farah Khan) बॉलीवुड की उन स्टार मॉम्स में गिनी जाती हैं, जो अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी बराबर महत्व देती हैं. यही वजह है कि बच्चों की इस उपलब्धि ने उन्हें बेहद भावुक और गर्व महसूस कराया.

