फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अचानक खूनी मोड़ पर पहुंच गया। यहां छोटे भाई तुषार ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई अभिषेक पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली अभिषेक के पेट के बीचों-बीच लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना सारण गांव में बृजवासी मिठास भंडार के पास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच तुषार ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद अभिषेक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
वारदात के बाद से आरोपी तुषार फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अब फायरिंग की वजह, दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद और वारदात से पहले की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संपत्ति के विवाद में अपने ही भाई पर हुई फायरिंग की इस घटना से सारण गांव में सनसनी फैल गई है।
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज



