फरीदाबाद। फरीदाबाद में धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम वीर बताकर उससे दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि युवक का असली नाम आरिफ है।
पीड़िता का कहना है कि उसे यह भी जानकारी मिली कि आरिफ पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान और पारिवारिक स्थिति छिपाकर उसे धोखे में रखा। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के साथ बल्लभगढ़ स्थित थाना आदर्श नगर पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।
वहीं, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- गरीबों के राशन पर माफियाओं का सिंडिकेट! फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से खुल से सकते हैं कई बड़े राज
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे
