फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट में नहर से करीब 6 साल के बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. खबर है कि बच्चे का शव पानी में बहता हुआ मिला. इस जानकारी के मिलने के बाद आसपास में बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हो गए. जांच में सामने आया है कि बच्चे की हालत बेहद बुरी थी. उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, बच्चे के हाथ-पैर बारीक तार से बांधे गए थे. पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, नहर में बच्चे का शव दिखाई देने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया. दुख की बात यह है कि बच्चे के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले. उसके हाथ और पैर बारीक तार से बंधे हुए थे. उसकी स्थिति बेहद खराब थी. शव पानी में डूबे होने के कारण सड़ना शुरू हो गया था.
खाकी टी-शर्ट और काले हाफ पैंट में था बच्चा
बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में “Always Have Attitude” लिखा हुआ था. इसके अलावा बच्चे ने काले रंग का हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहनी हुई थी. बच्चे की उम्र करीब 6 साल है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका है.
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को तार से बांधकर नहर में फेंका गया. बच्चे की हटाया का क्या कारण है और कौन इस घटना को अंजाम दिया है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जुड़े सुराग जुटा रही है.
- CG News : रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज
- सोनीपत के NIFTEM-K में बनेगा भारत-कनाडा पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एक साल में स्थापना का लक्ष्य
- राजकुमार कॉलेज ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: देशभर में हासिल किया चौथा स्थान, प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित
- पूर्व पीसीसी चीफ के शोरूम में भीषण आग: लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
- जबलपुर हाईकोर्ट से CJP कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत: ट्रेन से उतारने के मामले में याचिका डिस्पोज, सभी सुरक्षित घर लौटे

