फरीदकोट। पंजाब में ठंड के साथ कोहरा भी अधिक होने लगा है। इस दरमियान फरीदकोट में आज सुबह कोहरे के कारण फरीदकोट-फिरोजपुर हाईवे 15 पर पिपली गांव के पास बड़ा एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही ट्रक चालक और अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार बासमती की बोरियों से भरा एक ट्रक हाईवे में जा रहा था, जो मोटरसाइकिल से टकराकर बेकाबू होकर नहर के पुल पर पलट गया। जानकारों का कहना है कि कोहरा था जिसके कारण दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के कारण हाईवे 15 पूरी तरह से ब्लॉक हो गया, वहीं मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर समेत और 3 लोग घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के जी.जी.एस. मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटने के बाद वहां लंबा जाम लग गया था। आने जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
