फरीदकोट . पंजाब में एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलन के बाद सनसनी फैल गई है. यह धमकी फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को मंगलवार को दी गई है.धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है, इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके पहले भी पंजाब के कई जिलों में धमकियां मिलती रही है. यह धमकियां अधिकांश स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने के लिए दी हैं.
इस खबर के मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मिनी सचिवालय में तैनात हो गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए एहतियाती कदम उठाए और मिनी सचिवालय परिसर को तुरंत खाली करवाकर सुरक्षा जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि डीसी कार्यालय को भेजी गई धमकी भरी ई-मेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई थी. ई-मेल मिलने के बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस टीम में हालात को देखते हुए मिनी सचिवालय में मौजूद सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ अपने काम के सिलसिले में पहुंचे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया.
एंटी-सैबोटाज टीम मौके पर
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मिनी सचिवालय पहुंची। सुरक्षा जांच के लिए एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. टीमों ने पूरे मिनी सचिवालय परिसर, डीसी कार्यालय की इमारत, आसपास के क्षेत्र और अन्य कमरों की बारीकी से जांच की. इस दौरान पुलिस ने परिसर के विभिन्न हिस्सों को बारीकी से खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि ई-मेल के जरिए मिली धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और किसी भी तरह का जोखिम न उठाते हुए तुरंत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पंजाब के विभिन्न इलाकों और फरीदकोट में इस प्रकार की फर्जी या होक्स धमकियां सामने आती रही हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रत्येक सूचना की पूरी गंभीरता से जांच करती है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाते हैं।
- कांग्रेस का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC ज्ञानेश के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियों काविपक्षी पार्टियों
- Ranchi Crime: कांके रिंग रोड पर पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 4 गोलियां
- Bilaspur News Update : सूने मकानों में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार… जिला अस्पताल का लैब होगा शिफ्ट… थाना में हंगामा मचाते पुलिस कर्मियों से अभद्रता
- हरियाणा में उद्योग लगाने की राह आसान, अब ऑनलाइन स्व-प्रमाणन से मिलेगी अनुमति
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: कबाड़ी गोदाम में मिला बीएसपी की रेल पटरी का स्क्रैप… उत्कृष्ट शिक्षकों आखिरकार 13 अक्टूबर को मिलेगा सम्मान… पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां बम्लेश्वरी के दर्शन…

