फरीदकोट. फरीदकोट के शहीद बलविंदर सिंह नगर में शुक्रवार सुबह दो महिलाओं के लिए एक कार काल बन कर आई. रोजाना की तरह घर के लिए पीने का पानी लेने निकलीं देवरानी-जेठानी सड़क हादसे का शिकार हो गईं. सादिक रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से परिवार में दुख का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49) पत्नी मनोज कुमार सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर नहर किनारे लगे नलों से पीने का पानी भरकर आ रही थी. जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई. गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बड़ी बात यह है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
सीसीटीवी की हो रही जांच
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं रोज की तरह सिर्फ घर के लिए पीने का पानी लेने निकली थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी वापस नहीं लौटेंगी. परिवार ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक गांव पिंडी बलोचा निवासी रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

