फरीदकोट. पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव आरिफ के में आयोजित एक समारोह में लगभग 1000 बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं की बुआई के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये के हिसाब से कुल 1.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। यह पहल ‘एजूकेट पंजाब प्रोजेक्ट’ के तहत की गई, जो 22 अगस्त 2025 से पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सेवा कार्य कर रहा हैं।
इस प्रोजेक्ट ने पंजाब के 12 गांवों की जिम्मेदारी संभाली है, जिसमें राहत सामग्री वितरण, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन, दूध देने वाले पशुओं का वितरण और बाढ़ प्रभावित छात्रों की फीस का प्रबंध शामिल है। अब किसानों की मदद के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया हैं। समारोह में श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हेड ग्रंथी गियानी रघबीर सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और किसानों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री दरबार साहिब के अरदासी गियानी प्रेम सिंह द्वारा अरदास के साथ हुईं।

गियानी रघबीर सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की बाणी हमें सिखाती है कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी इबादत है। एजूकेट पंजाब प्रोजेक्ट का यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा है। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल ने नाभा हलके से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6 एकड़ के लिए 275 क्विंटल गेहूं का बीज भेजा है। हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालकां ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर यह सहायता रवाना की गई। अकाली दल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा की कमान संभाली है।
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
